Monday, September 21, 2026
No menu items!
Google search engine

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने छापेमारी कर 9 महिलाओं समेत 11 लोगों को पकड़ा

Spread the News

फगवाड़ा, 24 सितंबर | स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चलाने के आरोप में थाना सिटी की पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर 9 महिलाओं और 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।

एसपी रुपिंदर कौर भट्टी ने बताया कि थाना सिटी के SHO जतिंदर कुमार को सूचना मिली थी कि
गुरु हरगोबिंद नगर के बैक साइड में प्रिंस नाम का शख्स डायमंड स्पा सेंटर चला रहा है, जिसमें अवैध देह व्यापार का धंधा चल रहा है। थाना प्रभारी ने पुलिस पार्टी के साथ छापेमारी कर खेड़ा कॉलोनी निवासी रोनित, तीन स्पा सेंटर मालिकों समेत 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। सेंटर के मालिक प्रिंस समेत सभी सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

दूसरा मामला: रवि और काका नामक व्यक्ति पुरानी सब्जी मंडी बंगा रोड पर हेवन स्पा सेंटर चलाते हैं, जिसमें अवैध देह व्यापार का धंधा चल रहा है। पुलिस ने छापा मारकर हरप्रीत निवासी गढ़दीवाला समेत चार महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। सेंटर के मालिक रवि और काका समेत सभी 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

इस मामले की जानकारी देते हुए थाना सिटी के SHO जतिंदर कुमार ने बताया कि उक्त व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, उन्हें माननीय अदालत में पेश कर रिमांड लिया जा रहा है और आगे की पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments