सुल्तानपुर लोधी ( डा सुनील धीर)। सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने कुछ ही घंटों में सरे बाजार नंबरदार की पिटाई करने व उसको तेजधार हथियार से गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने मे कामयाबी हासिल की है , जबकि इस मामले में 3 के खिलाफ जानबूझकर हत्या करने का मामला दर्ज किया गया है ।
प्रेस को जानकारी देते हुए श्री बबनदीप सिंह, पीपीएस उप पुलिस अधीक्षक, सब डिवीजन सुल्तानपुर लोधी ने बताया कि श्री राजपाल सिंह संधू, आईपीएस, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, कपूरथला के निर्देश पर गैंगस्टरों और बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई के अंतर्गत रमनिंदर सिंह, पुलिस कप्तान, जांच, कपूरथला द्वारा चलाए गए अभियान के तहत पुलिस स्टेशन सुल्तानपुर लोधी के मुख्य अधिकारी उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में उस समय सफलता हासिल की गई।
जब दिनांक 5-7-2023 को हरजीत सिंह पुत्र स्व. गुलजार सिंह निवासी अल्लूवाल को थार गाड़ी नंबर पीबी 09 8055 में सवार नोजवान ने दिनदहाड़े पीटा, जिसके संबंध में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ। जिसके आधार पर एएसआई लखवीर सिंह ने घायल व्यक्ति हरजीत सिंह पुत्र गुलजार सिंह निवासी गांव अल्लूवाल के बयान के आधार पर 3 व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा नंबर 134 दिनांक 6-7-2023 दर्ज किया है।
यह केस 323,324,307,506,34 भादस थाना सुल्तानपुर लोधी द्वारा दर्ज करके उक्त मामले में मुख्य आरोपी रोहिन कुमार लाहौरिया पुत्र रणजीत कुमार वासी पुरानी सब्जी मंडी सुल्तानपुर लोधी जिला कपूरथला को गिरफ्तार कर लिया गया है और इसके अलावा, अभियोजन पक्ष द्वारा दर्ज किए गए बयान में अन्य 2 आरोपी 1. रॉबिन कुमार लाहौरिया पुत्र रणजीत कुमार निवासी सब्जी मंडी सुल्तानपुर लोधी और 2. हरभज सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह उर्फ सिंदा निवासी चक पत्ती बालू बहादुर थाना कबीरपुर जिला कपूरथला शामिल नहीं थे।
उक्त वीडियो में उनको उपस्थित होना नहीं पाया गया जिसके संबंध में जांच की जा रही है। उन्होने बताया कि शहादत सफा मिसल के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच चल रही है, मामले के गिरफ्तार आरोपी रोहिन कुमार लाहौरिया पुत्र रंजीत कुमार निवासी पुरानी सब्जी मंडी सुल्तानपुर लोधी जिला कपूरथला को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।



