Sunday, September 20, 2026
No menu items!
Google search engine

जबरदस्‍ती अगर कोई आपके घर में करें घुसने की कोशिश तो अपनाएं ये तरीका…

Spread the News

नई दिल्ली। सोच‍िए अगर चोर या कोई और शख्‍स आपका दरवाजा तोड़ने लगे तो क्‍या करेंगे? या कोई जबरदस्‍ती घर में घुसने की कोश‍िश करे तो क्‍या करना चाहिए?

बहुत लोग कहें कि बंदूक निकाल लेंगे। लाठी डंडे से उसका स्‍वागत करेंगे। लेकिन यह ऐसे उपाय हैं कि चोर आप पर भारी भी पड़ सकता है। कहीं उसने आपसे बंदूक छीन ली तो? डंडा खींच लिया तो? मगर सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी कह उठेंगे-ग्रेट आइड‍िया।

ट्विटर पर क्‍ल‍िप्‍स क्रेजी (@crazyclipsonly)एकाउंट से यह वीडियो शेयर किया गया है। इसमें एक शख्‍स दरवाजा तोड़ता हुआ नजर आता है। वह पैरों से एक साथ कई बार वार करता है ताकि किसी तरह उसे तोड़ दे। लेकिन दरवाजा मजबूत है और वह नहीं टूटता।

इसी बीच अंदर से एक शख्‍स दरवाजा खोलता है और खोलते ही केतली में रखा गर्म पानी उसके ऊपर फेंक देता है। गर्म पानी चेहरे पर पड़ते ही वह आदमी भूतों की तरह भागता नजर आता है। आप भी इसे देखें तो कह उठेंगे, वाह चोरों से निपटने का क्‍या शानदार तरीका निकाला।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments