Wednesday, June 17, 2026
No menu items!
Google search engine

SYL मामले में सुप्रीम कोर्ट हुई सख्त, केंद्र और पंजाब सरकार को दिए ये आदेश

Spread the News

चंडीगढ़, 4 अक्तूबर | सतलुज यमुना लिंक नहर मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए केंद्र और पंजाब सरकार को पंजाब में जल्द सर्वे शुरू करने का आदेश दिया है।

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को बिना राजनीति किए इस मुद्दे का समाधान ढूंढने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने पंजाब में सतलुज यमुना नहर से जुड़े सर्वे में केंद्र सरकार को सहयोग करने का भी आदेश दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हरियाणा में एसवाईएल नहर को लेकर प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार हमें सख्ती करने के लिए मजबूर न करे। इस मामले की अगली सुनवाई अब 2024 के दूसरे हफ्ते में होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments