Tuesday, April 14, 2026
No menu items!
Google search engine

लुधियाना विजिलेंस की कार्रवाई: 20 हजार की रिश्वत लेते सब-इंस्पैक्टर गिरफ्तार, जानें क्या था मामला 

Spread the News

लुधियाना, 5 अक्टूबर : विजिलेंस टीम ने सब इंस्पैक्टर जगजीत सिंह को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। सब-इंस्पैक्टर खन्ना मालोद पुलिस स्टेशन में तैनात थे। विजिलैंस ने फिल्मी अंदाज में सब इंस्पैक्टर जगजीत सिंह को पकड़ा। एसएसपी विजिलैंस रविंदरपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार 28 सितंबर को सब इंस्पैक्टर जगजीत सिंह ने गांव सेखा के जगतार सिंह को 16 ग्राम नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार किया था। इस मामले को लेकर जगतार सिंह के भाई हरदीप सिंह ने विजिलैंस को शिकायत दी थी। उसके भाई को झूठे मुकदमे में फंसाया गया है। जब उसका भाई सिविल अस्पताल में नशे की गोलियां लेने गया तो उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

इस केस में फंसाने की धमकी देकर जगजीत सिंह ने उससे 15 हजार रुपए की रिश्वत ली।. इसके बाद हरदीप सिंह के भाई ने मोटरसाइकिल न दिखाने पर 20 हजार रुपये की मांग की। इस संबंध में हरदीप सिंह ने विजिलेंस को शिकायत दी। विजिलेंस ने सब इंस्पेक्टर को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

इस जाल में फंसकर शिकायतकर्ता हरदीप सिंह ने सब-इंस्पैक्टर को अनाज मंडी मालूद में 20 हजार रुपए देने के लिए बुलाया। वहां पहले से ही विजिलेंस डीएसपी अश्विनी कुमार की टीम तैनात थी। दाना मंडी में सब इंस्पैक्टर को शक हुआ तो उसने मंडी का गेट खोलकर भागने की कोशिश की। विजिलेंस ने चारों तरफ से गाड़ियों की नाकेबंदी कर दी और सब इंस्पेक्टर को रंगे हाथ पकड़ लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments