चंडीगढ़, 30 अक्टूबर | पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने ड्रग मामले का सामना कर रहे पंजाब कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा को जमानत देने से इनकार कर दिया है।
हाईकोर्ट ने उनकी सुनवाई टाल दी है। अब खैरा के ड्रग मामले की अगली सुनवाई 2 नवंबर को होगी। इसके साथ ही कोर्ट ने पंजाब सरकार से खैरा मामले से जुड़ी सारी जानकारी पेश करने को कहा है।



