पटियाला। जानकारी के अनुसार हलका समाना के शहर की जामा मस्जिद में यूवा मुस्लिम नेता दिलबर खान बादशाहपुर के जंग ए आजादी में मुख्य भूमिका निभाने वाली पार्टी मजलिस अहरार इस्लाम हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोैलाना उस्मान रहमानी, लुधियानवी की तरफ से जिला प्रधान बनाये जाने पर स्थानीय मुस्लिम भाईचारे के लोगों ने मिठाईयाँ बांट कर खुशी का इज़हार किया। इस अवसर पर जामा मस्जिद के प्रधान मुहम्मद मुनीर, उप प्रधान गोरा समाना व कमेटी के अन्य सदस्यों ने दिलबर खान बादशाह पुर का मुंह मीठा करवाने उपरांत उनहें सम्मानित भी किया गया। अंत में श्री दिलबर खान बादशाहपुर ने सभी लोगों का आभार वयक्त किया



