सूबा प्रधान मुस्लिम संगठन एडवोकेट नईम खान ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत
जालंधर। गांव ढंडवाड़ में उस्ताद शौकत ढंडवाड़वी की याद में सूफियाना महफिल व कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में पंजाब के अलग-अलग जिलों से शायरों और नामवर गायकों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि के रुप में एडवोकेट नईम खान सूबा प्रधान मुस्लिम संगठन पंजाब ने शिरकत की। इस मौके पर विजय शौकत, दिलबहार शौकत, अनु शौकत, लवशेक अली, प्रो. शमशाद अली खान, डी एरी, प्रो. विजय भट्टी, रजा हुसैन, आरके महिंदी, धर्मेंद्र मसाणी, गुलाम अली, जगीर सिंह मौजूद रहे।
इस मौके पर शायर सुशील दोसांझ को उस्ताद शौकत ढंडवाड़वी अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। जिन्होंने बताया कि उस्ताद शौकत ने उन दिनों में जो लिखा वह आज की मौजूदा राजनीति पर फिट बैठता है। कार्यक्रम के दौरान मौजूदा दौर में पंजाब में कमर्शियल की तरफ बढ़ रही गायकी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज गलजें और शायर लिखने और उन्हें गाने वालों की लगातार कमी होती जा रही है। लेकिन फिर भी पंजाब के कुछ चुनिंदा जो लिखने का शौक रखते है पंजाब की अमीर विरासत और राजनीति सहित कई मुद्दों पर कटाष्श कर रहे है। इस मौके पर बड़ी संख्या में इलाके के लोग मौजूद रहे।



