Friday, June 12, 2026
No menu items!
Google search engine

2 औरतों की दुश्मनी का ऐसा अंत , घूंघट ताने कूद-कूद कर की एक दूसरे की फसल खराब…

Spread the News

 

  इसमें किसी को चोट नहीं लगी और सामने वाले का हो गया फ्री में मनोरंजन

नई दिल्ली। आज के समय में सोशल मीडिया लोगों को जोड़ने के साथ ही एंटरटेन करने का भी काम करने लगा है। अगरलॉकडाउन में इंटरनेट ना होता और उससे चलने वाला सोशल मीडिया ना होता, तो शायद लोग घरों में बेहद ज्यादा बोर हो जाते हैं। गनीमत थी कि सोशल मीडिया ने उस मुश्किल समय में लोगों का मनोरंजन कर समय घर के अंदर काटने की हिम्मत दी। अब तो अगर इंस्टाग्राम या फेसबुक खोलो, तो रील्स देखते देखते कब घंटा-दो घंटा बीत जाता है पता ही नहीं चलता।

सोशल मीडिया को मनोरंजक बनाने के लिए इस पर मजेदार कंटेंट शेयर किये जाते हैं। बीते दिनों ऐसा ही एक मज़ेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया। इसे एक गांव में शूट किया गया है। इसमें दो महिलाएं नजर आई, जो अपनी लड़ाई का बदला खेतों में लेती नजर आई। लड़ाई में दोनों ने एक-दूसरे को छुआ भी नहीं। लेकिन इसके बाद भी लड़ने का जो तरीका था, वो लोगों को काफी पसंद आया।

वायरल हो रहे वीडियो में दो महिलाएं नजर आई। इसमें से एक ने पहले खेत में लोटकर उगी हुई फसल को कुचलने की कोशिश की। ये देखकर सामने वाली महिला चिढ़ गई। वो तुरंत दूसरी के खेत वाले हिस्से में आई और कूद-कूदकर फसल को खराब करने लगी। ऐसा करते देख सामने वाली को फिर गुस्सा आ गया। उसने भी खेतों में कूदना शुरू किया। इस दौरान दोनों की कोशिश थी कि एक-दूसरे के खेत में लगे फसल को ज्यादा से ज्यादा बर्बाद किया जाए।

इस मज़ेदार वीडियो को देखकर लोगों की हंसी नहीं रुकी। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है कि दो औरतों की दुश्मनी कहीं तक भी जा सकती है। एक यूज़र ने लिखा कि इस तरह की लड़ाई उन्हें पसंद आती है। इसमें किसी को चोट नहीं लगती और सामने वाले का फ्री में मनोरंजन हो जाता है। वहीं अन्य यूजर ने लिखा कि इनका नाम राशन कार्ड से हटवा देना चाहिए। कई ने इसे रुस और यूक्रेन के सीमा विवाद से कम्पेयर कर दिया। फिलहाल इसे अभी तक लाखों बार देखा जा चुका है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments