Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

दुल्हन की हुई ऐसी विदाई जो किसी ने कभी सोची भी नहीं…

Spread the News

मेरठ। हर दुल्‍हन का सपना होता है क‍ि उसकी शादी बहुत ही अलग तरह से हो की वह ज‍़िंदगी भर उसे उसके दूल्‍हे और उसकी शादी में शाम‍िल होने वाले हर शख्‍स को याद रहे। उत्‍तर प्रदेश के जनपद अमरोहा में भी एक दुल्‍हन का ऐसा ही सपना था, पर उसका सपना, सपना ही बनकर रह गया।

उसकी ज‍िस तरह से व‍िदाई हुई क‍िसी ने सोची भी नहीं थी। दुल्‍हन की इस व‍िदाई का वीड‍ियो सोशल मीड‍िया में वायरल हो गया है। असल में ज‍िस द‍िन युवती की शादी थी उस द‍िन वह अपनी ज‍िंदगी से हार गई। इसके बाद परिवार वालों ने उसे दुल्‍हन की तरह व‍िदाई देने का फैसला ल‍िया।

अमरोहा में एक युवती ज‍िसके हाथों पर मेहंदी लगी थी और उसकी बारात आनी थी। उसी दिन युवती ज़िंदगी से जंग लड़ रही थी और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मृतक युवती की ससुराल में खुशी-खुशी बारात की तैयारी चल रही थी, तो वहीं युवती पिछले 10 दिन से बीमार चल रही थी। 15 मार्च को शादी होनी थी।

आखिर किस्मत का लिखा तो मिट नहीं सकता। यह अमरोहा जनपद के गांव रुस्तमपुर खादर में देखने को मिला। हाथों में सजी मेहंदी दुल्हन की मौत हो गई। मौत के बाद लाल जोड़े में दुल्‍हन को अंतिम विदाई दी गई। जिस घर में खुशियों का माहौल था वह मातम में बदल गया। जिस घर में डोली में दुल्‍हन को निकलना था उसके घर उसकी अर्थी निकली।

युवती के परिजनों ने दुल्हन की तरह सजा कर उसका अंतिम संस्कार किया। अमरोहा के हसनपुर गांव में रहने बाले किसान चंद किरन की 20 वर्षीय बेटी कविता की बारात 15 मार्च को आनी थी। युवती को बारात आने से 5 दिन पहले बुखार आया और जिस दिन बारात आनी थी उस द‍िन दुल्‍हन कविता ने अस्पताल में अंतिम सांस ली। कव‍िता की मौत होने के बाद परिवार में मातम छा गया। तथा खुशियां मातम में बदल गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments