उत्तर प्रदेश। मऊ ज़िले में एक दूल्हे को शादी के स्टेज से शाहरुख खान की एक्टिंंग करना इतना महंगा पड़ा कि पहले तो उसकी शादी टूट गई और दुल्हन ने पुलिस बुलाकर दूल्हे को जेल भिजवा दिया। बताया जा रहा है कि रविवार शाम को आजमगढ़ जनपद का रहने वाला एक शख्स अपनी बारात लेकर कोपागंज के दोस्तपूरा मोहल्ले में आया। दूल्हे राजा की शादी यहां रहने वाले बहादुर सोनकर नाम के शख्स की बेटी के साथ तय हुई थी।
सोनकर परिवार ने बारात का बड़ी धूमधाम के साथ स्वगत किया और अपने दामाद जी की आवभगत की। जयमाला कार्यक्रम के लिए जैसे ही दुल्हन स्टेज पर चढ़ी तो दूल्हा अजीब से हरकतें करने लगा। इस बीच दुल्हन कुछ समझ पाती तो दूल्हे राजा ने शाहरुख खान का एक दो डायलॉग उसे चपका दिया। दूल्हे की ये हरकत दुल्हन को नगावार गुज़री और उसने पुलिस को बुला लिया। इस बीच शादी में किसी ने कह दिया कि दूल्हा पागल है और उसके बाद क्या था बखेड़ा खड़ा हो गया और पुलिस ने फिर दूल्हे को हिरासत में लेकर थाने चली गई।
जानकारी के मुताबिक दुल्हन को देखकर दूल्हे ने डायलॉग मारा कि मरते दम तक लेकर जाउंगा दुल्हन, मांग में सिंदूर भी डालूंगा। आशिक हूँ मैं, कातिल भी हूँ, सबके दिलों में राज करने वाला भी हूँ, वादों से अपने मुकरता नहीं मरने से मैं कभी डरता नहीं। इसके बाद लड़की पक्षवालों को लगा कि दामाद जी किसी बात से नाराज है। इसलिए उसे मनाने मे जुट गए,लेकिन दामाद जी थे जो कि मानने वाले नहीं थे। इसके बाद शादी में हंगामा शुरू हो गया।
शादी समारोह में आए लोगों ने दूल्हे को दिमागी रूप से परेशान बता दिया, जिसके बाद घराती और बाराती कुछ समय तक आमने-सामने आ गए। इसी बीच दामाद जी ने आव देखा न ताव और अचानक फिर से जयमाला करने स्टेज पर चढ़ गए। इस बार दूल्हे ने अजीब हरकत करते हुए वहां पर मौजूद सभी लोगों को धमकाने लगा।
पुलिस का नाम सुनते ही दूल्हे ने कहा कि पुलिस बुलाओ या थाना कुछ बिगड़ने वाला नहीं है। इसके बाद तो शादी समारोह में हंगामा मच गया। घंटों तक हंगामा होने के बाद किसी तरह पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी दूल्हे को समझाना चाहा, लेकिन दूल्हे ने पुलिस समेत घराती और बारातियों के सामने अजीब हरकत करते हुए अनाप-शनाप बोलते हुए धमकाने लगा। पुलिस ने दूल्हे और उसके भाई और लड़की के भाई दोनों पक्षों को हिरासत में लिया।



