Friday, June 19, 2026
No menu items!
Google search engine

10वीं में प्रथम आने वाले विद्दार्थीयों को मिलेगी 51 हजार की पुरस्कार राशि- सीएम मान

Spread the News

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं के परिणाम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली तीन छात्राओं को 51 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट किया, ‘पीएसईबी 10वीं के नतीजे आज घोषित कर दिए गए हैं। हमारी बेटियों ने फिर बाजी मारी है। फरीदकोट जिला पहले और दूसरे स्थान पर है और मानसा जिला तीसरे स्थान पर है। सभी उत्तीर्ण बच्चों और माता-पिता-शिक्षकों को बधाईयाँ। टॉप करने वाले बच्चों को 51 हजार रुपए की इनामी राशि दी जाएगी।

Svg%3E

आपको बता दें कि PSEB 10वीं कक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। लड़कियों ने पहले तीन स्थान हासिल किए हैं। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने शुक्रवार यानी मार्च 2023 में हुई दसवीं कक्षा की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। कुल रिजल्ट 97.54 फीसदी रहा। सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 97.76 रहा और निजी स्कूलों का परिणाम 97 प्रतिशत रहा। 98.46 फीसदी लड़कियां और 96.73 फीसदी लड़के पास हुए हैं। सीएम मान ने कहा कि 10वीं में प्रथम आने वाले बच्चों को 51 हजार की पुरस्कार राशि मिलेगी।

फरीदकोट की गगनदीप कौर ने 650 में से 650 अंक प्राप्त कर 100 प्रतिशत के साथ सूबे में टॉप किया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रेस को दी गई जानकारी के अनुसार मार्च 2023 में हुई दसवीं कक्षा की परीक्षा का परिणाम 26 मई को घोषित किया जाएगा। संबंधित परीक्षार्थियों की जानकारी के लिए यह परिणाम अगले दिन 27 मई को बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in और www.indiaresults.com पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। इन वेबसाइट्स से संबंधित उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकेंग

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments