खन्ना/लुधियाना। यहां एक दुर्भाग्यपूर्ण खबर सामने आई है। खन्ना में गोली लगने से डीएसपी के गनमैन की मौत हो गई। डीएसपी की सर्विस रिवॉल्वर साफ करने के दौरान गोली लगने से एक गनमैन की मौत हो गई। मृतक की पहचान सीनियर कांस्टेबल रशपिंदर सिंह के रूप में हुई है। रशपिंदर सिंह महिला सेल के डीएसपी गुरमीत सिंह के साथ गनमैन के रूप में तैनात थे।
रशपिंदर को घायल अवस्था में खन्ना के निजी अस्पताल लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक रशपिंदर सिंह के पिता राजिंदर सिंह भी कुछ समय पहले पुलिस विभाग से एएसआई के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। जानकारी के अनुसार आज जब रशपिंदर एसएसपी कार्यालय में रीडर शाखा में बैठे थे, तभी अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी।
घायल अवस्था में रशपिंदर को पास के आईवीवाई अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई बताया जा रहा है कि डीएसपी की सर्विस रिवॉल्वर रशपिंदर के हाथ में थी, जिसे साफ करने के दौरान एक गोली चल गई और गोली रशपिंदर के सीने में जा लगी।




