जालंधर। राहुल गांधी को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। मोदी सरनेम मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी है। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। इस पूरे मामले में पंजाब कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव अख्तर सलमानी ने कहा कि आखिर में सच की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के दोष सिद्ध तक सजा पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से पूरे देश में हर्ष और उत्साह का माहौल है। लोकतंत्र की जीत हुई है।
यह साजिश रचने वाले भाजपा नेताओं पर करारा तमाचा है। आने वाले समय में सत्य की ही विजय होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता जल्द ही फिर से बहाल होगी और वह संसद में जनहित के मुद्दों को पुण्य मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि यह सच की जीत है और षड्यंत्र कार्यों की हार है और इसका खामियाजा आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को उठाना पड़ेगा।



