Monday, April 13, 2026
No menu items!
Google search engine

आवारा मवेशी को घायल करने के आरोप में दो किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया

Spread the News

सुल्तानपुर लोधी। ( डा सुनील धीर) प्रेस को जानकारी देते हुए बबनदीप सिंह, पीपीएस उप पुलिस कप्तान सब डिवीजन सुल्तानपुर लोधी ने बताया कि राजपाल सिंह संधू, आईपीएस, वरिष्ठ पुलिस कप्तान, कपूरथला के निर्देश पर बेजुबान मवेशियों और जानवरों पर क्रूरता मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई । उन्होने बताया कि गश्त के दौरान जब एसआई अर्जन सिंह, प्रभारी चौकी डल्ला ने देखा कि एक किसान अपनी बलेरो कैंपर गाड़ी नंबर पीबी 28 एम 9715 के पीछे दो आवारा पशुओं को खींच रहा था और एक मोना व्यक्ति पीछे से मारपीट कर रहा था। जिस पर पुलिस पार्टी ने तुरंत गाड़ी रोकी, घायल बछड़े को खोला गया और घायल बछड़े का इलाज किया गया।

आरोपितों से पूछने पर उन्होने अपना नाम गुरप्रीत सिंह निवासी गांव नसीरेवाल और पवनदीप सिंह पुत्र संतोख सिंह निवासी गांव नसीरेवाल बताया , जिन्हें मोका से गिरफ्तार किया गया और मुकदमा नंबर 161 दिनांक 5/8/2023 ए/डी 428 भाद: और 11(1) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत थाना सुल्तानपुर लोधी ने मामला दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया । मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments