Thursday, April 9, 2026
No menu items!
Google search engine

समाज सेवी संस्था नेकी की दुकान करतारपुर द्वारा बांटे गये छात्रों को स्टेशनरी व फल

Spread the News

करतारपुर । समाज सेवी संस्था नेकी की दुकान करतारपुर द्वारा मासिक स्टेशनरी व फल वितरण के क्रम को जारी रखते हुए इस माह स्टेशनरी व फल वितरण के लिए सरकारी प्राईमरी स्कूल कमराए व सरकारी ऐलीमैंटरी स्कूल कमराए का चयन किया गया। जिसकी सारी सेवा मंदीप कौर यू. के. परिवार द्वारा की गई। इस दौरान विद्यार्थियों को कापियां, ज्यामिति बॉक्स से संबंधित सामग्री व फल वितरित किए गए। इस दौरान संस्था के मास्टर अमरीक सिंह ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए पर्यावरण को स्वच्छ रखने, पौधे लगा कर उनकी संभाल करने और जरूरत के अनुसार पानी का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर स्कूल ईंचारज मैडम पूनम, पार्षद कुलदीप सिंह, मास्टर अमरीक सिंह, प्यारा सिंह, वीर सिंह सिद्धू, मनजिंदर कौर, सेंटर हेड टीचर मैडम कुलविंदर कौर, सरबजीत कौर, मनमीत आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments