प्रधानाचार्या वीना शर्मा ने विद्यार्थियों को भविष्य में कड़ी मेहनत करते रहने के लिए किया प्रोत्साहित
जालंधर। स्वामी विवेकानंद डे बोर्डिंग पब्लिक स्कूल न्यू गांधी नगर जालंधर का मैट्रिक कक्षा का परिणाम100 प्रतिशत रहा। जिस में युवराज गुंबर (प्रथम 87%) ,सत्यम,हैपी सिंह (सेकेंड 84%), राहुत तीसरे नं पर (83%) स्थान पर रहे। अन्य विद्यार्थियों के 75% से उपर अंक आये। स्कूल की प्रधानाचार्या वीना शर्मा ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर बधाई दी और उन की कड़ी मेहनत की प्रशंसा की। विद्यार्थियों को भविष्य में कड़ी मेहनत करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। स्कूल के प्रधानाचार्या ने सभी अध्यापकों को बधाई दी और सराहना की।





