Monday, September 28, 2026
No menu items!
Google search engine

मुस्लिम महासभा पंजाब की राज्य बैठक का आयोजन- अहम फैसलों पर हुई चर्चा 

Spread the News

जल्द ही बरनाला, बठिंडा, फिरोजपुर, फाजिल्का, मोगा आदि को किया जाएगा शामिल

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री श्री प्रकाश सिंह बादल को दो मिनट का मौन धारण कर दी गई श्रद्धांजलि

महल कलां । (डॉ. मिठू मुहम्मद) मुस्लिम महासभा पंजाब (रजि.) की राज्य बैठक रोजा शरीफ सरहिंद में अध्यक्ष बहादुर खान धबलान की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सर्वप्रथम पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री श्री प्रकाश सिंह बादल को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस प्रांतीय बैठक में अध्यक्ष बहादुर खान धबलान के अलावा, श्री राशिद खिलजी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्री नादेर भट्टी उपाध्यक्ष, श्री हाशम सूफी उपाध्यक्ष, श्री अहमद सैफ उपाध्यक्ष, श्री मुकरम सैफी कैशियर, श्री अजमिल खान महासचिव, श्री सिराज मुहम्मद उपाध्यक्ष और मुहम्मद इस्माइल संयुक्त सचिव ने भाग लिया।

मुस्लिम महासभा द्वारा किए गए कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई और किए गए कार्यों की पड़ताल की गई। खासतौर पर जिला बठिंडा के गांव गिद्दर में कब्रिस्तान को अपवित्र करने को लेकर गहरा विचार विमर्श किया गया। भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर और सख्त कार्रवाई करने पर विशेष ध्यान दिया गया ताकि कोई भी शरारती तत्व ऐसा दुस्साहस न कर सके। इसके अलावा, सभा पंजाब निकाय को बढ़ाने और जिला निकायों के गठन के लिए सभी विचार किए गए। पंजाब निकाय में कुछ और नए चेहरों को शामिल किया गया, जिनमें बीबा शबीना बेगम सुधार, श्री रमजान ढिल्लों सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक, श्री मुख्तार अली सेवानिवृत्त एचडीएम, श्री सतार मुहम्मद सरपंच रौंगला शामिल हैं।

पटियाला जिला वालो अवतार खान भानरा अध्यक्ष व जसवंत खान रिठखेड़ी शामिल हुए। अधिवक्ता चमन कुरैशी को सभा का कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया। जिला फतेहगढ़ साहिब की इकाई के लिए श्री सुरेश खान सरपंच माजरी को समन्वयक व साथियों की जिम्मेदारी दी गई।अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आने वाले दिनों में बरनाला, बठिंडा, मुक्तसर, मोगा, फरीदकोट, फिरोजपुर आदि जिलों में विस्तार से मुस्लिम महासभा का गठन किया जाएगा ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments