Monday, September 28, 2026
No menu items!
Google search engine

खुशखबरी : गैस सिलेंडर हुआ सस्ता , स्पैम कॉल और एसएमएस बंद, एटीएम ट्रांजैक्शन फेल होने पर चार्ज

Spread the News

नई दिल्ली। 1 मई से आपकी डेली लाइफ से जुड़ी कई चीजें बदल गई हैं। कमर्शियल गैस सिलेंडर आज से 171.50 रुपए सस्ता हो गया है। स्पैम कॉल्स से भी छुटकारा मिलने जा रहा है। इसके साथ ही पंजाब नेशनल बैंक ने एटीएम ट्रांजैक्शन के नियमों में बदलाव किया है। इसके अलावा टाटा की कारें अब महंगी होंगी। हम आपको बता रहे हैं 1 मई से हुए 6 बड़े बदलावों के बारे में

1. कमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता हुआ
दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर 2028 रुपये की जगह 1856.50 रुपये में मिल रहा है। कोलकाता में कीमत 2132 रुपए से घटकर 1960.50 रुपए हो गई है। मुंबई में यह 1980 रुपये की जगह 1808.50 रुपये में मिल रहा है। चेन्नई में सिलेंडर 2021.50 रुपए में मिल रहा है।

पिछले महीने यानी एक अप्रैल को तेल मार्कीटिंग कंपनियों ने व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम में 92 रुपये की कमी की थी। हालांकि, इससे पहले 1 मार्च को 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 350.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

इसके साथ ही घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमत 1103 रुपये पर बरकरार है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में आखिरी बार बदलाव मार्च के महीने में देखा गया था। तब पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस के दाम में 1 रुपए की बढ़ोतरी की थी।

2 अनचाहे कॉल-मैसेज अब नहीं आएंगे
देश में सभी तीन प्रमुख नेटवर्क सेवा प्रदाता, Jio, Airtel और Vodafone-Idea ने स्पैम कॉल को रोकने के लिए अपने सिस्टम में फ़िल्टर स्थापित किए हैं। कंपनियों का दावा है कि AI की मदद से स्पैम मैसेज और कॉल्स को नेटवर्क पर ही ब्लॉक कर दिया जाएगा।

आसान शब्दों में अब तक हमें कॉल आने के बाद पता चलता था कि यह स्पैम कॉल है। फिर हम उसे ब्लॉक कर देते थे। अब वे पहले से ही नेटवर्क पर ब्लॉक हो जाएंगे और कॉल हम तक नहीं पहुंचेगी। दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने कंपनियों को 30 अप्रैल की समय सीमा दी थी।

3 एटीएम ट्रांजैक्शन रूल्स में बदलाव
पीएनबी यानी पंजाब नेशनल बैंक ने एटीएम ट्रांजेक्शन से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। इसके मुताबिक, अगर एटीएम से पैसे निकालते वक्त आपके खाते में पर्याप्त बैलेंस न होने की वजह से ट्रांजैक्शन फेल हो जाता है तो 10 रुपये का चार्ज देना होगा।

4 एसबीआई क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव
एसबीआई क्रेडिट कार्ड अब सभी श्रेणियों में प्रति माह 5,000 रुपये/बिलिंग चक्र का अधिकतम कैशबैक प्रदान करते हैं। इससे पहले शॉपिंग कैटेगरी में अधिकतम 10,000 रुपये का कैशबैक मिलता था। इसके अलावा फ्री एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस की सुविधा अब नहीं मिलेगी। इससे पहले कार्डधारक को प्रति वर्ष 4 बार घरेलू हवाईअड्डे के लाउंज में नि:शुल्क प्रवेश दिया जाता था।

4 SBI क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव
एसबीआई क्रेडिट कार्ड अब सभी श्रेणियों में प्रति माह 5,000 रुपये/बिलिंग चक्र का अधिकतम कैशबैक प्रदान करते हैं। इससे पहले शॉपिंग कैटेगरी में अधिकतम 10,000 रुपये का कैशबैक मिलता था। इसके अलावा फ्री एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस की सुविधा अब नहीं मिलेगी. इससे पहले कार्डधारक को प्रति वर्ष 4 बार घरेलू हवाईअड्डे के लाउंज में नि:शुल्क प्रवेश दिया जाता था।

5 पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये है, जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments