दिल्ली, 28 जनवरी | दिल्ली में पंजाबी सिंगर बी पारक के लाइव शो के दौरान स्टेज गिरने का मामला सामने आया है। मंच गिरने से एक महिला की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि दिल्ली के कालका मंदिर में रात्रि जागरण हो रहा था, इसी दौरान कई श्रद्धालु मंच पर चढ़ गए और भारी वजन के कारण मंच टूट गया। इस मौके पर बी पराक भी परफॉर्म कर रहे थे।



