तरनतारन, 28 जनवरी | कनाडा से एक और दुर्भाग्यपूर्ण खबर सामने आई है, जहां फतियाबाद कस्बे के एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक अचानक तबीयत बिगड़ने से युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान प्रदीप सिंह के रूप में हुई है। प्रदीप की मौत की खबर मिलते ही परिवार को गहरा सदमा लगा।
जानकारी देते हुए मृतक के पिता बेअंत सिंह ने बताया कि प्रदीप 5 साल पहले कनाडा गया था। कुछ दिन पहले अचानक तबीयत बिगड़ने पर प्रदीप को अस्पताल ले जाया गया था। जहां बीती रात उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि 28 वर्षीय प्रदीप की अभी शादी नहीं हुई थी। प्रदीप के परिवार में उनके माता-पिता और एक भाई-बहन हैं।



