Thursday, April 9, 2026
No menu items!
Google search engine

सेंट जोसेफ बॉयज़ स्कूल में खेल प्रतियोगिताओं का शानदार आयोजन

Spread the News

जालंधर , 22 अक्टूबर । आज सेंट जोसेफ बॉयज स्कूल में परम आदरणीय फादर एंंटोनी तुुुरुथिल तथा मुख्य अध्यापिका आदरणीय सिस्टर जेन जोस तथा आदरणीय सिस्टर डोना की अगुवाई में खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया ।

सबसे पहले स्कूल बैंड के द्वारा मुख्य अतिथि’ डॉक्टर क्लाउडिया कंकल’ का स्वागत किया गया ।डॉक्टर क्लाउडिया पोर्श कार कंपनी की ब्रांड एंबेसडर है और वह एक स्पोर्ट्स पर्सन भी है। वह कार रेसिंग में भाग लेती हैं। उसके पश्चात औपचारिक रूप से मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया।

Svg%3E

बच्चों ने स्वागत में नृत्य और गीत भी प्रस्तुत किये । मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को खेल के प्रति उत्साहित किया और फादर एंटोनी के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों में खेल के प्रति अपार जोश दिखाई दिया।

गुब्बारे हवा में छोड़े गए तथा मुख्य अतिथि द्वारा खेल दिवस का शुभारंभ किया गया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । उसमें 100 मीटर, 200 मी, 100 मी रिले, शॉट पुट ,लॉन्ग जंप, 1500मी ,3000मी रेस कराई गई। विजेताओं में से कुछ के नाम है- हरनूर कौर ,अरमान ,हरप्रिया ,भव्या और दीपिका। उन्हें पुरस्कार भी दिए गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments