चंडीगढ़, 22 अक्टूबर | पंजाब की 4 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी ने 3 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इनमें डेरा बाबा नानक से रविकरण काहलों, गिद्दड़बाहा से मनप्रीत सिंह बादल और बरनाला से केवल ढिल्लों को उम्मीदवार घोषित किया गया है। हालांकि अभी चब्बेवाल से उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है।
मनप्रीत बादल पहले अकाली दल में थे। वह अकाली दल-भाजपा गठबंधन सरकार में वित्त मंत्री रह चुके हैं। इसके बाद वह बीजेपी में शामिल हो गये। रविकरण पहले ही अकाली दल से बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। सिर्फ बरनाला से उम्मीदवार ढिल्लों कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं।




