अमृतसर, 17 अक्टूबर | जिले के रैया इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां बेटे ने अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना को कलयुगी बेटे ने रात के समय अंजाम दिया। घटना रैया से सटे गांव वडाला खुर्द की है, जो खिलचियां पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मां अमरजीत कौर पत्नी सुरता सिंह अपनी बेटी के साथ रात को अपने बेटे शिंदा सिंह से मिलने आई थीं। इसी बीच रात में जब बेटे ने मां से संपत्ति उसके नाम करने को कहा तो मां ने इनकार कर दिया। इससे गुस्साए बेटे ने सारी हदें पार करते हुए मां की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना के बाद शिंदा सिंह ने अपनी मां को घर में ही दफनाने की कोशिश की। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।



