Thursday, June 11, 2026
No menu items!
Google search engine

लुधियाना : साइकिल सवार युवक को लुटेरों ने पीटा, छीना मोबाइल फोन

Spread the News

लुधियाना, 17 अक्टूबर | लुटेरों द्वारा साइकिल सवार युवक से लूटपाट करने का मामला सामने आया है। बाइक सवार 2 बदमाशों ने मारपीट कर युवक से मोबाइल फोन छीन लिया। शरारती तत्वों द्वारा की गई लूटपाट की इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

यह घटना बीती रात लुधियाना के टिब्बा रोड पर हुई। साइकिल सवार शख्स जब अपने घर जा रहा था तो बीच बाजार में बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। चेन खुल जाने पर साइकिल सवार साइकिल से उतरने लगा, तभी दो बदमाश बाइक से उतरे और उसे लातें मारने लगे।

जब लुटेरे साइकिल सवार से लूटपाट करने लगे तो साइकिल सवार ने बदमाशों का विरोध करना शुरू कर दिया, जिस पर बदमाशों ने उसे पीटना शुरू कर दिया और मोबाइल फोन लेकर भाग गए। थाना प्रभारी भरतवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments