बंगाल। सोशल मीडिया आज हर किसी की जिंदगी को प्रभावित कर रहा है। सोशल मीडिया ने एक तरह से हर किसी को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। रील बनाने की चाहत कई लोगों की जिंदगी बर्बाद कर रही है।
अब बंगाल से एक बेहद हैरान और परेशान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक दंपत्ति को सोशल मीडिया पर धूम मचाने की इतनी उत्सुकता थी कि उन्होंने iPhone-14 खरीदने के लिए अपने 8 महीने के बेटे को ही बेच दिया।
ये शर्मनाक घटना पश्चिम बंगाल के 24 परगना से सामने आई है। पुलिस ने दोनों पति-पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी महिला की पहचान सहयोगी के रूप में की गई है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उनके पति जयदेव घोष अभी भी फरार हैं।



