बृजभूषण मामले पर सरकार द्वारा कारवाई न किया जाना शर्मनाक
जालंधर। मानवाधिकारों का हनन आखिर कब रुकेगा। देश में आये दिन जहां अधिकारों के हनन की बातें आम हो गई हैं। विशेष रूप से महिलाओं के अधिकारों का जिस प्रकार से हनन हो रहा है वह किसी से छुपा नही है।
हालिया दिनों मे हम देख रहे हैं कि विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक सहित कई खिलाड़ी 23 अप्रैल से दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं। पांचवे दिन भी इन पहलवानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। यह विचार आज पंजाब टाईमज़ न्यूज़ से बातचीत करते हुए सीनियर जर्नलिस्ट रूपिंदर कोैर ने वयक्त किये।
महिला खिलाड़ियों का कहना है कि यौन शोषण के रूप में उन के अधिकारों का हनन हुआ है। आखिर महिलाओं के अधिकार कब सुरक्षित होंगे। केंद्र सरकार द्वारा आरोपी बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार क्यों नही किया जा रहा है। यह सवालात मोदी सरकार के अभियान बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ जैसे अभियानों पर भी चोट है।




