Monday, September 21, 2026
No menu items!
Google search engine

मान सरकार का बड़ा फैसला -अब पंजाब कैबिनेट की बैठक अलग-अलग शहरों और गांवों में होगी

Spread the News

लुधियाना। पंजाब कैबिनेट की बैठक अब पंजाब के अलग-अलग शहरों और गांवों में होगी। लुधियाना सर्किट में हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते सीएम मान ने कहा कि जिस जगह कैबिनेट की बैठक होगी, वहां सरकार पूरे दिन रुकेगी।

मान ने कहा कि इससे जहां सूबे के विकास को गति मिलेगी वहीं लोगों को रोज़ाना के प्रशासनिक कार्य कराने में सुविधा होगी। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि उन्होंने अधिकारियों विशेषकर डिप्टी कमिश्नरों और सीनियर पुलिस कप्तान को अपने-अपने क्षेत्रों में दौरे बढ़ाने के निर्देश पहले ही दे दिए हैं।

Svg%3E

पंजाब कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आज चंडीगढ़ के सिविल सचिवालय के बजाय लुधियाना के सर्किट हाउस में हुई। सी एम मान ने कहा कि राज्य सरकार ने आज स्थानीय सर्किट हाउस में कैबिनेट की बैठक कर अपने प्रमुख कार्यक्रम ‘सरकार आपके द्वार’ की शुरूआत की है। और इस कदम का उद्देश्य लोगों के कल्याण और राज्य के समग्र विकास को सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कहा कि अब मंत्रिपरिषद केवल सचिवालय के कमरों तक ही सीमित नहीं रहेगी, बल्कि राज्य भर के गांवों, कस्बों और शहरों में बैठकें की जाएंगी ताकि लोगों को आसानी हो सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments