Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

पूर्वोत्तर में हालात गंभीर- 2, 3, 4 और 5 जून तक इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Spread the News

नेशनल डेस्क/नई दिल्ली,2 जून।  भारत में मौसम इन दिनों असामान्य चाल से चल रहा है। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तय समय से पहले दस्तक दी, लेकिन महाराष्ट्र पहुंचते ही इसकी रफ्तार थम गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार बंगाल की खाड़ी की अनुकूल स्थितियों के चलते मानसून ने शुरुआत में तेज़ी दिखाई थी, लेकिन अब वह परिस्थितियां कमजोर पड़ने लगी हैं, जिससे मानसून मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, पटना और पुरी जैसे इलाकों के आसपास अटका हुआ है।

पूर्वोत्तर भारत में लगातार भारी बारिश और बाढ़ के कारण जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है और असम में 78,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। रेल सेवाएं ठप हो गई हैं और राहत कार्य जोरों पर हैं। मणिपुर में हालात को काबू में लाने के लिए सेना और असम राइफल्स ने ‘ऑपरेशन जल राहत 2’ शुरू कर दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments