Monday, September 21, 2026
No menu items!
Google search engine

श्मशान घाट में बैठ चिट्टे का नशा कर रहे युवक की मौके पर हुई मौत

Spread the News

मनसा। पंजाब में नशे से होने वाली मौतों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। मानसा जिले में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। उक्त युवक श्मशान घाट में बैठा चिट्टे का नशा कर रहा था। युवक की मौत पर परिजनों ने सड़क जाम कर धरना दिया। मृतक की पहचान रवि कुमार निवासी गांव जोगी, जिला मानसा के रूप में हुई है। जोगा पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

शव को बरनाला-मानसा मार्ग पर रखते हुए मृतक की पत्नी जसप्रीत कौर ने बताया कि इलाके के कुछ युवक खुलेआम नशा बेचते हैं। शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सामाजिक कार्यकर्ता जगसीर सिंह सीरा, मिठू सिंह खालसा, सुखचैन सिंह अटला ने कहा कि उन्होंने कई नशा तस्करों को पकड़कर पुलिस को सौंपा है लेकिन उन्हें छोड़ दिया गया है।

वहीं जोगा थाने के जांच अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी जसप्रीत कौर के बयान पर गुरजीत सिंह उर्फ ​​मादी, सुखचैन सिंह, मनजीत कौर और घुक्का सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

डीएसपी संजीव गोयल ने पीड़ित परिवार व ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता जसप्रीत कौर ने बताया कि पहले पति की मौत के बाद उसकी दूसरी शादी रवि कुमार से हुई। अब नशे ने रवि की जान भी ले ली है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments