Thursday, July 2, 2026
No menu items!
Google search engine

भारतीय सेना के बारे में ट्वीट करने को मामले को लेकर शेहला रशीद को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना दिल्ली के एलजी सक्सेना ने मुकदमा चलाने की दी मंजूरी

Spread the News

नई दिल्ली। भारतीय सेना के खिलाफ किए गए ट्वीट के मामले में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ  की पूर्व उपाध्यक्ष शेहला राशिद की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। ताजा मामले में दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आज मंगलवार को शेहला रशीद के खिलाफ मुकदमा चलाने की स्वीकृति दी है।जानकीरी के मुताबिक  एलजी कार्यालय के हवाले से बताया कि दिल्ली के एलजी ने शेहला रशीद के खिलाफ भारतीय सेना के बारे में दो ट्वीट करने के लिए मुकदमा चलाने की मंजूरी दी है। उनके ट्वीट का उद्देश्य विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना था।

शेहला रशीद शोरा एक भारतीय राजनीतिज्ञ और कार्यकर्ता हैं, वह 17 मार्च 2019 को शाह फैसल द्वारा स्थापित जम्मू-कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट की राजनीतिक पार्टी में शामिल हो गईं. वह 2015-16 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (JNUSU) की उपाध्यक्ष थीं, वह ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की सदस्य भी रह चुकी थी।

2001 में भारतीय संसद हमले मास्टर माइंड अफजल गुरु की फांसी के खिलाफ में जेएनयू में कार्यक्रम में भारत विरोधी नारेबाजी के आरोप में जब कन्हैया कुमार, उमर खालिद को गिरफ्तार किया गया उस समय अपने साथियों की रिहाई के लिए शेहला रशीद शोरा ने आंदोलन करने के साथ ही टीवी कार्यक्रमों में अपना पक्ष रखती थी। पहली बार मिडिया के सामने आने के बाद शेहला को लेफ्ट लिबरल द्वारा अपना नेता चुन लिया गया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments