गुरदासपुर । फगवाड़ा में बदमाशों और पुलिस के बीच हुई क्रॉस फायरिंग में शहीद हुए गुरदासपुर के कलानूर के पास शापुर अमरगढ़ गांव निवासी कांस्टेबल कुलदीप सिंह बाजवा का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद की मां और उनके बुजुर्ग दादा उनके साथ गांव में ही रहते थे, इसके अलावा उनके परिवार में और कोई नहीं बचा है. घर या परिवार का कोई सदस्य न बचा होने के बावजूद बड़ी संख्या में रिश्तेदार और ग्रामीण मृतक के घर पहुंचे थे। मृतक के अंतिम संस्कार के मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे और हर आंख नम और आंसुओं से भरी थी।



