Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

गुलाब देवी रोड की शाही जमा मस्जिद- ईदगाह में लाखों लोगों ने ईद उल अज़हा की नमाज़ की अदा

Spread the News

 कैबिनेट मंत्री सरदार बलकार सिंह, व सांसद सुशील कुमार रिंकू ने एडवोकेट नईम खान समेत समूह मुस्लिम भाईचारे को दी मुबाारकबाद

आम आदमी पार्टी एक सेकुलर पार्टी है और हमारी पार्टी सभी धर्मों का मान सम्मान करती हेः सरदार बलकार सिंह

पैगम्बर हजरत इब्राहिम ने रब को राज़ी करने एवं सच्चाई पर चलने के लिए किया प्रेरितःसुशील कुमार रिंकू

Svg%3E

जालंधर।  ईद-उल-अजहा का पवित्र त्यौहार श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया । शाही जामा मस्जिद ईदगाह में प्रधान नईम खान ऐडवोकेट की अध्यक्षता में समूह कार्यों का संचालन हुआ । जब कि नमाज शाही मस्जिद के इमाम कारी अब्दुल सुबहान साहब ने अदा कराई । ईद की नमाज के मौके पर शाही जामा मस्जिद ईदगाह में ईद की मुबारकबाद देने के लिए विशेष तौर पर कैबिनेट मंत्री पंजाब सरदार बलकार सिंह जी व सुशील कुमार रिंकू सांसद पहुंचे।
कैबिनेट मंत्री सरदार बलकार सिंह ने ईद की मुबारकबाद देते हुए अपने संबोधन में कहा कि आम आदमी पार्टी एक सेकुलर पार्टी है और हमारी पार्टी सभी धर्मों का मान सम्मान करती हे आज वक्त की जरूरत है कि जो ताकतें हिंदुस्तान को तोड़ने का काम कर रही हैं उनको भाईचारक सांझ बढ़ाकर रोकने का काम किया जाए ।
श्री सुशील कुमार रिंकू सांसद जी ने ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा की हम आज कुर्बानी का त्यौहार मना रहे है उन्होंने पैगम्बर हजरत इब्राहिम का जिक्र करते हुए कहा की उन्होंने सारे समाज को नसीहत दी है की रब के सच्चे रास्ते पर चलने के लिए इंसान को कई कुर्बानियां देनी पड़ती है ।
शाही जामा मस्जिद ईदगाह कमेटी वा मुस्लिम संगठन पंजाब के प्रधान नईम खान ऐडवोकेट ने आए हुए मेहमानो का धन्यवाद किया और लोगो की ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा की आज मुल्क के अंदर हालात बेहद नाजुक बने हुए हैं। कुछ सियासत दान अपनी कुर्सी को बचाने के लिए लोगों को धर्म के नाम पर लड़ाने का काम कर रहे हैं जिससे मुल्क लोकतांत्रिक ताकत कम हो रही है जो चिंता का विषय है।

श्री खान ने अपने संबोधन में उत्तराखंड ,मणिपुर ,असम आदि में जो दंगे का भी जिक्र किया।   उन्होने  कहा कि इस तरह के दंगे देश को कमजोर करने का काम कर रहे हैं।ईद उल अजहा का त्यौहार हमें संदेश देता है कि हमें आपसी नफरतें ,घमंड आदि का त्याग कर आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना चाहिए जिससे भारत देश दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की कर सकें
इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस जगमोहन सिंह जी, एडीसीपी हरिंदर सिंह गिल, एसीपी निर्मल सिंह, एसीपी , एसीपी परमजीत सिंह , एस एच ओ गुरप्रीत सिंह, सैय्यद अली, सिकंदर खान, अब्दुल खान, सरफराज खान, इब्राहिम खान, तस्लीम गुड्डू, अरमान शेख, नईम ऑप्टिकल, वसीम खान, सकील खान , बदरुल खान ,अबरार खान, अनवर खान, इमरान खान, अरमान खान वसीम अकरम , हाफिज एहसान , मौलाना जाकिर , सरफराज खान , राजू, मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments