Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

शाही इमाम पंजाब ने पवित्र रमज़ान शरीफ की समय सारणी की जारी

Spread the News

लुधियाना, 24 फरवरी। आज यहां पंजाब के दीनी मरकज जामा मस्जिद लुधियाना से पंजाब के शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने 1 मार्च या 2 मार्च से शुरू हो रहे पवित्र रमज़ान शरीफ के पूरे महीने की लुधियाना व पंजाब की समय सारणी जारी की।

इस समय सारणी में लुधियाना के साथ-साथ पूरे पंजाब का समय भी दिया गया है ताकि मुस्लिम भाईचारे के लोगों को रमज़ान शरीफ के रोज़े की सेहरी व इफ्तार का सही समय मालूम हो सके। उन्होंने कहा कि रमजान शरीफ का पवित्र महीना हर मुसलमान के लिए रहमतों का महीना है और हमे इस महीने में ज्यादा से ज्यादा अल्लाह की इबादत में समय गुजरना चाहिये।

वर्णनयोग है कि 1923 से लगातार जामा मस्जिद लुधियाना की ओर से यह समय सारणी प्रकाशित की जा रही है। इस अवसर पर गुलाम हसन कैसर, जामा मस्जिद के अध्यक्ष मुहम्मद मुस्तकीम, कारी इब्राहिम, हाफिज़ जैनुल आबादीन, कारी अब्दुर रहमान विशेष रूप से उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments