मजलिस अहरार इस्लाम ए हिंद के जिला प्रधानों की जल्द होंगी नियुक्तियां – शाही इमाम
मजलिस अहरार से जुड़ना हमारे लिए फख्र की बात : अब्दुल नूर
लुधियाना/अमृतसर। पंजाब के शाही इमाम और मजलिस अहरार के राष्ट्रीय अध्यक्ष हज़रत मोलाना उस्मान रहमानी लुधियानवी साहब आज अपने अमृतसर दौरे के दौरान मस्जिद सिकंदर खान में तशरीफ लाए। जहाँ उन्होंने मजलिस अहरार इस्लाम ए हिंद के पंजाब प्रधान अब्दुल नूर और अहरार के अहुदेदारों के साथ मिटिंग की। इससे पहले मस्जिद सिकंदर खान पंहुचने पर शाही इमाम मोलाना उस्मान रहमानी लुधियानवी साहब का अमृतसर के मुसलमानों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। और धार्मिक चिन्ह देकर शाही इमाम को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर बात चीत करते हुए पंजाब के शाही इमाम और मजलिस अहरार के राष्ट्रीय अध्यक्ष हज़रत मोलाना उस्मान रहमानी लुधियानवी ने कहा कि अहरार रजाकारों ने हमेशा देश की तरक्की के लिए अपनी जान और माल की कुर्बानी दी है। उन्होनें कहा कि आजादी के बाद एक बार फिर अहरार पूरे भारत के अंदर आपसी भाईचारे को मज़बूत करने और मुल्क की तरक्की के लिए कांम कर रही है।
इस मौके पर नूर मस्जिद के इमाम मोलाना हिफजुर रहमान मस्जिद हमजा के इमाम मोलाना जव्वाद साहब ,मस्जिद शाह मोहम्मद के इमाम साकिब साहब, गुरदासपुर से इमाम अतहर राही ,अहरार जिला प्रधान डा मोती रहमान , माज़, उबेदुरहमान हुसैन, अहमद आदि मोजूद थे।




