Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine

कार से निकला 15 फीट लंबा किंग कोबरा जिसे देख छूटे लोगों के पसीने

Spread the News

नई दिल्ली। सांप ऐसा जीव है कि अगर इंसान के सपने में भी दिख जाए तो डर के मारे उसकी नींद खुल जाती है। यही जीव अगर जू के बंद पिंजड़े या वायरल वीडियो में नजर आ जाए तो आदमी खौफ खा जाता है, तो सोचिए कि जब किसी के सामने दुनिया का सबसे खतरनाक सांप आ जाएगा तो उसकी क्या हालत होगी!

एक वायरल वीडियो में ऐसा ही देखने को मिल रहा है जिसमें दुनिया का सबसे खतरनाक सांप एक कार के नीचे छुप जाता है। वो दिखने में दैत्य जैसा बड़ा और खतरनाक लग रहा है, और उसे पकड़ने में व्यक्ति के पसीने छूट जा रहे हैं।

इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेज के अधिकारी सुशांत नंदा ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो को ट्वीट किया है जिसमें एक व्यक्ति, किंग कोबरा यानी दुनिया के सबसे खतरनाक सांप को पकड़ने की कोशिश करता दिख रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सुशांत नंदा ने लिखा- किंग कोबरा फूड चेन में बेहद जरूरी होते हैं और वो प्रकृति का संतुलन बनाए रखने में भी काम आते हैं।

वीडियो में करीब 15 फीट लंबा एक किंग कोबरा दिख रहा है जिसे रेस्क्यू किया जा रहा है। इसके बाद इसे जंगल में छोड़ दिया जाता है। रेस्क्यू ऑपरेशन को प्रशिक्षित लोगों द्वारा किया गया है जिन्हें सांप पकड़ना आता है। कृपया सांप को पकड़ने की कोशिश ना करें। बारिश के दौरान ये किसी भी जगह पर मौजूद हो सकते हैं।

वायरल वीडियो के अनुसार है कि सांप कार के नीचे छुपा हुआ था, जहां से उसे निकाला गया। वीडियो में एक स्नेक कैचर दिख रहा है जिसके हाथ में एक डंडा है। उसकी की मदद से वो सांप को पकड़ रहा है। सांप बेहद खतरनाक है वो इतना मोटा है कि वो किसी अजगर जैसा लग रहा है।

सांप बार-बार उस व्यक्ति को काटने की कोशिश कर रहा है, पर व्यक्ति ने बड़ी ही चालाकी से उसकी पूंछ पकड़ी है जिससे वो उसकी ओर नहीं मुड़ पा रहा है। फिर सांप अपने आप एक कपड़े के अंदर चला जाता है और उसे पकड़ लिया जाता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments