लुधियाना, 18 नवंबर | पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता नरिंदर कुमार शर्मा (एन.के.) ने पार्टी छोड़ने की घोषणा की है। नरिंदर कुमार शर्मा अकाली नेता सुखबीर बादल के काफी करीबी माने जाते हैं। वह पटियाला से अकाली दल के उम्मीदवार भी रह चुके हैं। शर्मा ने आज कार्यसमिति की बैठक से पहले ऐलान किया है कि आज उन्होंने पार्टी के हर पद से इस्तीफा सुखबीर बादल को सौंप दिया है।
इस्तीफा देने और पार्टी छोड़ने का कारण यह है कि पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी नेतृत्व से इस्तीफा दे दिया है। इसलिए मुझे इस पार्टी में रहने की कोई इच्छा नहीं है।’ वहीं एन.के. शर्मा ने यह भी कहा कि अगर सुखबीर सिंह बादल अकाली दल के अध्यक्ष बने रहेंगे तो वह पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर पार्टी में काम करते रहेंगे।



