चंडीगढ़, 18 नवंबर | आज चंडीगढ़ में हुई किसानों की बैठक में एक बार फिर दिल्ली की ओर कूच करने का फैसला लिया गया है। बैठक में किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि 6 दिसंबर को किसान दिल्ली की ओर कूच करेंगे। शंभू बॉर्डर से ही दिल्ली की ओर बढ़ेंगे।
पंधेर का कहना है कि वे 9 महीने से चुप हैं लेकिन तत्कालीन सरकारों द्वारा उनकी उपेक्षा की जा रही है। इसके चलते उन्हें ये फैसला लेने पर मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने कहा कि उनके साथ कोई ट्रैक्टर-ट्रॉली नहीं होगी। वे समूहों में जाएंगे। पंधेर ने सरकार से मांग की कि उन्हें विरोध प्रदर्शन के लिए जगह मुहैया कराई जाए।



