विशेष समुदाय के प्रति अपने बर्ताब मे बदलाव कर मुख्य धारा से जोड़ कर पंजाब की तरक्की को यकीनी बनायें भगवंत मान
लुधियाना। सीनियर मुस्लिम नेता श्री इरशाद मलिक ने पंजाब टाइमज़ न्यूज से बात चीत करते हुए कहा कि इस में कोई शक नही है कि पंजाब सरकार का रवय्या अल्पसंखयकों को नज़रअंदाज करने वाला रहा है। क्योंकि अल्पसंखयकों की तरक्की को लेकर जो बोर्ड आदि जिसमें अल्पसंखयक आयोग, मुस्लिम कलयाण बोर्ड,पंजाब वक्फ बोर्ड आदि शामिल है, उन्हें सुचारु प्रकि्रया के तहत नहीं चलाया जा रहा है।
श्री इरशाद मलिक ने मान सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मान सरकार को एक विशेष समुदाय के प्रति अपने बर्ताब में बदलाव करते हुए उन्हें भी मुख्य धारा से जोड़ कर पंजाब की तरक्की एवं खुशहाली को यकीनी बनाना चाहिए। मलिक ने कहा कि अगर जल्द इन सुलगते मुद्दों पर गंभीरता नहीं दिखाई गई तो उन का प्रतिनिधमंडल मान सरकार से मुलाकात करेगा।



