मदरसे के कुलपति जनाब कारी लुकमान साहिब की अध्यक्षता में समागम का हुआ संचालन
मोगा। मदरसा तालीमुल कुरआन मानूके गिल तहसील निहाल सिंह वाला जिला मोगा में सालाना अज़ीमुशशान इजलास ए आम एवं दसतारबंदी के समागम का आयोजन किया गया। जिस की अध्यक्षता मदरसे के कुलपति जनाब कारी लुकमान साहिब ने की। इस समागम में पंजाब के शाही इमाम मोैलाना उसमान रहमानी लुधियानवी,मुफ्ती खलील अहमद कासमी, मुफ्ती मुहम्मद यूसुफ,मुफ्ती अब्दुर रज्जाक, मुफ्ती आरिफ, मुफ्ती इनाम व अन्य विशेष रूप से पहुंचे। इस समागम में हजारों की गिनती में लोगों ने पहुंच कर आये हुए उलेमा ए किराम एवं मुफ्ती साहिबान के बयानात सुने। जिस में उन्होने कुरआन,हदीस एवं अंतिम पैगंबर हज़रत मुहम्मद (सल) की ज़िंदगी पर भी रोशनी डाली। समागम के अंत में जनाब कारी खुर्शीद साहिब ने आए हुए मेहमानों का धन्यवाद किया।



