समाज के लोगों को समय समय पर जागरुक करना बेहद ज़रूरीः निजामुद्दीन मुन्ना
पंजाब सरकार भी दिल्ली की तर्ज़ पर शिक्षा मॉडल को अपना कर मिसाल कायम करेः फैजान खान
जालंधर। पंजाब के जिला जालंधर में स्थित उपकार नगर में कांग्रेस के सीनियर नेता निज़ामुद्दीन मुन्ना, दिल्ली यूनिट से नैशनल ह्यूमन राईटस सोशल जस्टिस फरंट के सटेट कार्यकारिणी सदस्य श्री फैज़ान खान, पंजाब यूनिट से नैशनल ह्यूमन राईटस सोशल जस्टिस फरंट के स्टेट ऐगजेक्टिव मेंबर श्री मनसूर आलम, सीनियर पत्रकार श्री इमरान खान ने आज विश्व प्रसिद्ध सामाजिक संस्था नैशनल ह्यूमन राइटस सोशल जस्टिस फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ जर्नलिस्ट मोैलाना अनवर अमृतसरी से उनके निवास पर उनसे मुलाकात की।
इस अवसर पर श्री निज़ामुद्दीन मुन्ना ने पंजाब के कई मुख्य मुद्दों पर खुल कर अपने विचार सांझे किये। वहीं उन्होंने नैशनल ह्यूमन राईटस सोशल जस्टिस फ्रंट द्वारा देश भर में किये जा रहे कार्यों की जम कर सराहना करते हुए कहा कि आज समाज के लोगों को समय समय पर जागरुक करना ज़रूरी हो गया है। क्योंकि समाज के एक बड़े वर्ग को अपने ही अधिकारों के बारे में जानकारी नही है। वहीं श्री फैजान खान ने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाने के लिए जो कोशिशें की जा रहीं है, वह बहुत ही अहम हेैं यदि पंजाब सरकार भी दिल्ली की तर्ज़ पर उसी शिक्षा मॉडल को अपना ले तो पंजाब के लोगों के लिए बहुत अहम होगा।



