Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

रमजान न सिर्फ रहमतों और बरकतों का महीना बल्कि पूरी इंसानियत को मोहब्बत -भाईचारे और इंसानियत का पैगाम भी देता हैः श्री इकराम खान

Spread the News

फरीदाबाद। रमजान का महीना बरकतों का महीना होता है। इसमें मुसलमान कम्युनिटी के लोग पांच वक्त की नमाज अदा करने के साथ साथ तरावीह की नमाज़ विशेष तौर पर अदा करते हैं। हमारे देश में विभिन्न त्योहार मनाए जाते हैं इन सभी त्योहारों का अपना-अपना महत्व होता है उसी तरह से रमजान यह इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र महीना है। इसका भी अपना एक महत्व है।  रमजान त्यौहार लोगों को एकता और प्रेम में प्रेम की भावनाा की भावना को सिखाता है।

यह विचार पंजाब टाइमज़ न्यूज़ से बातचीत करते हुए सर्व समाज फाउंडेशन इंडिया के हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष श्री इकराम खान ने क्षेत्रवासियों समेत देश वासियों को रमजान की बधाई देते हुए वयक्त किये। उन्होंने कहा कि खुद को खुदा की राह में समर्पित कर देने का प्रतीक पाक महीना माहे रमजान न सिर्फ रहमतों और बरकतों की बारिश का नहीं बल्कि पूरी इंसानियत को मोहब्बत भाईचारे और इंसानियत का पैगाम भी देता है । मौजूदा हालात में रमजान का पैगाम और भी प्रासंगिक हो जाता है। इस पाक महीने में अल्लाह अपने बंदों पर रहमतों का खजाना लुटाता है और भूखे प्यासे रहकर खुदा की इबादत करने वालों के गुनाह माफ हो जाते है। इस महीने में नर्क के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं और जन्नत की राहें खुल जाती हैं । रमजान का मकसद साधन संपन्न लोगों को भूख प्यास का एहसास करा कर पूरी कौम को अल्लाह के करीब लाकर नेक रास्ते पर डालना हैै।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments