आदमपुर, 3 अक्टूबर । वुडबरी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, भोगपुर में प्रिंसिपल डॉ.सुमन डुडवाल के नेतृत्व में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी और वुडबरी इंटरनेशनल स्कूल के सहयोग से नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क ( NCF ) पर आधारित नई शिक्षा प्रणाली की योजनाओं को लेकर सेमीनार आयोजित किया गया। यह सेमिनार लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी द्वारा डॉ. शिल्पी के सहयोग से आयोजित किया गया।
जिसमें उन्होंने स्कूलों के लिए नए पाठ्यक्रम, नियम आदि का संचालन किया। नई शिक्षा प्रणाली के चलते स्कूलों में बड़े पैमाने पर बदलाव देखने को मिल रहे हैं। जिसमें सुबह की मीटिंग से लेकर यूनिफॉर्म, किताबें, एग्जाम आदि सब कुछ बताया गया है। इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे और उन्होंने सेमीनार से संबंधित जानकारी प्राप्त की। अंत में प्राचार्य डाॅ. सुमन डडवाल ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया और आश्वासन दिया कि आगे भी ऐसे सेमिनार होते रहेंगे



