Saturday, November 21, 2026
No menu items!
Google search engine

स्वयंभू बाबा ‘गुरु सेवा’ के बहाने किया करता था महिला भक्तों का यौन उत्पीड़न- काबू

Spread the News

नई दिल्ली। स्वयंभू बाबा विनोद कश्यप (33) ने आध्यात्मिकता अपनाने और द्वारका में अपने दो मंजिला घर में ‘दरबार’ लगाना शुरू करने से कई साल पहले, पास के एक अस्पताल में हेल्प के रूप में काम किया था। यह उसका जुनून नहीं बल्कि मजबूरी थी।  रिपोर्ट के मुताबिक चार-पांच साल तक 25,000 रुपये प्रति माह के वेतन पर वहां काम करने के बाद, कश्यप ने नौकरी छोड़ दी और अपना आश्रम खोलने का फैसला किया।

उसने दावा किया कि लोगों की व्यक्तिगत और स्वास्थ्य समस्याओं को हल करने के लिए उसे ‘भगवान का आशीर्वाद’ प्राप्त है। उसके अनुयायी लगातार बढ़ते गए। सप्ताह भर में लगभग 400 ‘संकटग्रस्त’ लोग आशीर्वाद लेने के लिए विनोद कश्यप के घर आते। पुलिस ने विनोद कश्यप को गत मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उस पर अपने आश्रम में अपने कई भक्तों का यौन उत्पीड़न करने और उन्हें चुप रहने के लिए ब्लैकमेल करने का आरोप है।

डीसीपी (द्वारका) हर्ष वर्धन के अनुसार, विनोद कश्यप को उसके दरबार में दो महिला भक्तों की शिकायतों के आधार पर यौन उत्पीड़न के दो मामलों में गिरफ्तार किया गया है। डीसीपी ने कहा, वह द्वारका गांव में दरबार चला रहा था और एक यूट्यूब चैनल भी चलाता था, जिस पर बड़ी संख्या में अनुयायी हैं। दोनों मामलों में यह आरोप लगाया गया है कि विनोद ने महिला भक्तों को समस्याओं में मदद करने के बहाने बुलाया और उनसे कहा कि उन्हें ‘गुरु सेवा’ की जानी चाहिए। फिर उसने महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया और उन्हें घटना का खुलासा न करने की धमकी दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments