Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Google search engine

जु़ल्म व अत्याचार के खिलाफ सेकुलर लोगों को एक साथ आना होगा : अख्तर सलमानी

Spread the News

नूंह व गुरुग्राम में सांप्रदायिक हिंसा की ऑल इंडिया जमात ए सलमानी बिरादरी ने की निंदा

करतारपुर। ऑल इंडिया जमात ए सलमानी बिरादरी के पंजाब चेयरमैन अख्तर सलमानी ने बीते दिनों नूंह व गुरुग्राम में
हुई हिंसा की निंदा की है। अख्तर सलमानी ने इसे राज्य की खट्टर सरकार की नाकामी बताया है। अख्तर सलमानी ने कहा कि बीते दिनों हरियाणा में जो कुछ भी हुआ है। उससे इंसानियत का सिर शर्म से झुक गया है। शरारती तत्वों ने जो गुंडागर्दी का नंगा नाच खेला है वह भारत की एकता और भाईचारे के खिलाफ एक साजिश है।

ऑल इंडिया जमात ए सलमानी बिरादरी के पंजाब चेयरमैन अख्तर सलमानी ने कहा कि जुल्म और अत्याचार के खिलाफ सभी सेकुलर लोगों को एक साथ आना होगा। हम हरियाणा के सभी धर्मों के लोगों से अपील करते हैं कि वह शांति बनाए रखें अफवाहों पर ध्यान ना दें बल्कि भाईचारा मजबूत करके नफरत का बीज बोने की कोशिश कर रहे शरारती तत्वों की साजिश को नाकाम बनाएं।

अख्तर सलमानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि हरियाणा में हुई हिंसा पर कड़ा संज्ञान लेते हुए दंगा करने और करवाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। दंगे में मारे गए लोगों को मुआवजे के तौर पर सहायता राशि दी जाए।

पंजाब चेयरमैन अख्तर सलमानी राष्ट्रीय महासचिव आकिब जावेद सलमानी लुधियाना के जिला प्रधान रईस अहमद सलमानी,महासचिव अकबर अहमद सलमानी, सरपरस्त अब्बास अहमद सलमानी, अफजाल अहमद, नौशाद अहमद, अब्दुल रहमान सलमानी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments