Friday, June 19, 2026
No menu items!
Google search engine

तलवंडी चौधरियां की पुलिस ने 170 नशीली गोलियों सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में की सफलता हासिल

Spread the News

सुल्तानापुर लोधी ( डा सुनील धीर)। तलवंडी चौधरियां की पुलिस ने 170 नशीली गोलियों सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। डी. एस. पी. सुल्तानपुर लोधी बबनदीप सिंह पीपीएस ने बताया कि सब इंस्पेक्टर जसपाल सिंह मुख्य अधिकारी पुलिस स्टेशन तलवंडी चौधरियां के कुशल नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 170 नशीली गोलियां बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है।

इस संबंध में प्रेस को जानकारी देते हुए बबनदीप सिंह पीपीएस. उप पुलिस कप्तान सब डिवीजन सुल्तानपुर लोधी ने बताया कि सब इंस्पेक्टर जसपाल सिंह मुख्य अधिकारी तलवंडी चौधरियां के नेतृत्व में एएसआई गुरमेल सिंह सहित पुलिस पार्टी बदमाशों के संबंध में धुंसी बांध नाथूपुर नाकाबंदी के सिलसिले में मौजूद थी।

जिसने पुलिस पार्टी को देखकर अपनी जेब से एक लिफाफा निकालकर फेंक दिया और उसे रोककर उसका नाम पूछा।तो आरोपित की शिनाख्त लवप्रीत सिंह उर्फ लभा, निवासी गांव कुनबे वाल हुई । पुलिस को आरोपित से 170 नशीली गोलियां बरामद की गई और मुकद्दमा नंबर 46 दिनांक 03-08-2023 दिनांक 22-61- तलवंडी चौधरी के अंतर्गत 85 NDPS ACT दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments