इंदौर। इंदौर शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग द्वारा अंबेडकर प्रतिमा गीता भवन चौराहे पर राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी के निर्देश पर और मध्य प्रदेश के अध्यक्ष शेख अलीम के आदेश पर इंदौर शहर अध्यक्ष सुबूर अहमद गोरी और साहिल खान के नेतृत्व में सत्याग्रह प्रदर्शन आयोजित किया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जन जन के नेता श्री राहुल गांधी द्वारा संसद में उठाए गए 20000 करोड के मुद्दे का जवाब नहीं दिया जाता है और सवाल पूछने पर माननीय सांसद राहुल गांधी जी को संसद से निष्कासित किया जाता है जो की पूरी तरह अलोकतांत्रिक है।
बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता महमूद कुरैशी, सेवादल से महमूद पठान वारसी ,सेवादल जिला अध्यक्ष राकेश सिलावट, इंदौर शहर कांग्रेस से संजय बाकलीवाल, देवेंद्र सिंह यादव ,इंदौर शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारी सोशल मीडिया प्रभारी सलीम पठान मीडिया प्रभारी रहमान शाह यलगार सद्दाम मंसूरी ,शहज़ाद हुसैन लोहार ,मुबारिक मंसूरी ,अमजद खान ,हमजा खान शाहिद खान ,वसीम मेमन और कई कार्यकर्ता शामिल हुए।



