Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

मुस्लिम फैडरेशन ऑफ पंजाब के बेैनर तले सरब सांझ विशाल इफतार पार्टी का किया गया आयोजन

Spread the News

ज़ात-पात धर्म- राजनीती से उपर उठ कर आपसी भाईचारक सांझ को मज़बूत करने की एक छोटी सी कोशिश हैः एडवोकेट श्री मुबीन फारूकी

विशेष अतिथि के रूप में विधायक जमीलुर रहमान, प्रोफैसर जसवंत सिंह गज्जन माजरा, डाक्टर अनवार धूरी, श्री ए- आर खान, मुफ्ती इरतिकाउल हसन कांधलवी समेत विभिन्न शख्सियतों ने की शिरकत

मालेरकोटला। माहे रमजान के दिन जहां अपनी इबादतों ओैर बंदगीयो के जरीये अपने रब को राजी करने का मुकद्दस महीना है, वहीं इस माहे मुबारक का मूल उद्देश्य कायनात में बसने वाले लोगों के दरमियान मुहब्बत ओैर भाइचारे की भावना को प्रोत्साहित भी करना है। उसी कड़ी को जोड़ते हुए पूर्व की कई सालों की परम्पराओं को बरकरार रखते हुए मुस्लिम फैडरेशन ऑफ पंजाब के अध्यक्ष एडवोकेट श्री मुबीन फारूकी एवं उनकी समूह टीम जिसमें हाजी जमील, अख्तर अबदाली, मुहम्मद शौकत, मुहम्मद जमील, ज़ाहिद राना, अब्दुस सत्तार, खालिद बराड़., एम असगर, मुहम्मद तारिक़, मुहम्मद शाहिद, मुहम्मद दिलशाद शामिल हैं, की ओर से मालेरकोटला की ईदगाह में एक सरब सांझ इफतार पार्टी का आयोजन किया गया।

जिस में समूह धर्मों के लोगों ने रमज़ान उल मुबारक के पवित्र माह के दोैरान रब की इबादत ओैर उस की बंदगी का इज़हार करते हुए इफतार पार्टी का आनंद लिया। वहीं पंजाब टाइमज़ न्यूज़ से बात चीत करते हुए एडवोकेट मुबीन फारुकी ने कहा कि आज के इफतार पार्टी के आयोजन का उद्देश्य ज़ात-पात धर्म- राजनीती से उपर उठ कर एक होकर उस आपसी भाईचारक सांझ को मज़बूत करने की एक छोटी सी कोशिश है जिस की आज के समय में बहुत ज़्यादा ज़रूरत है।

वहीं इस शुभ अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में विधायक जमीलुर रहमान, प्रोफैसर जसवंत सिंह गज्जन माजरा, डाक्टर अनवार धूरी, श्री ए- आर खान, मुफ्ती इरतिकाउल हसन कांधलवी, श्री अरशद जी, डाक्टर करनवीर सिंह, मुहम्मद यूनुस, एडवोकेट रविंदर सिंह ढींडसा अध्यक्ष डी.बी.ए मालेरकोटला, भाई मनप्रीत सिंह अलीपुर खालसा वाले, डाक्टर सोैरभ कपूर,डाक्टर शमशाद के नाम काबिल ए ज़िक्र हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments