Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

नवाब शेर मुहम्मद खान वेैलफेयर सोसाइटी (रजि.) द्वारा जेल में बंद 300 कैदियों के इफतार का किया गया प्रबंध

Spread the News

हमें बुराइयों से तोैबा कर सीधे राह पर चलने का प्रयास करना चाहिएः श्री आरिफ खान

मालेरकोटला।  रमजान उल मुबारक के पवित्र दिनों मे रोज़ा इफतार कराने का अपना ही एक अलग महत्व है। जहाँ एक नेकियों के बदले खुदा पाक कई सो गुना नेकियाँ देते हैं। आज उसी चीज़ को मद्दे नज़र रखते हुए पंजाब के जिला मालेरकोटला सब जेल में बंद 300 कैदियों के इफतार का प्रबंध नवाब शेर मुहम्मद खान वेैलफेयर सोसाइटी (रजि.) की ओर से किया गया।

इस दोैरान कैदियों के दरमियान पहुंच कर मुफ्ती कासिम साहिब ने बयान करते हुए कहा कि हमें बुराईयाँ छोड़ कर अच्छाइयों के रास्ते को अपनाना चाहिए। ओैर हमें अपने जिंदगी को अल्लाह के हुक्मों ओैर प्यारे नबी हजरत मुहम्मद (सल.) के बताई हुइ बातों के सांचे में ढालना चाहिए। वहीं इस अवसर पर नवाब शेर मुहम्मद खान वेैलफेयर सोसाइटी के प्रधान श्री आरिफ खान ने कहा कि हमें बुराइयों से तोैबा कर सीधे राह पर चलने का प्रयास करना चाहिए। इस मोैके पर मुफती मुहम्मद साहिल, मुहम्मद शहज़ाद,बशार राना, मुस्लिम, शाहिद, सुहैल, इसमाईल,इरफान,ज़ाहिद एवं फोैजी आदि के नाम जिक्रयोग हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments