Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

संत सीचेवाल ने गांव डल्ला साहिब के बहुमुखी विकास के लिए 50 लाख रुपये की ग्रांट देने की घोषणा की

Spread the News

कपूरथला के लोगों को मिलेगी 12 लाख की डिजिटल एक्स-रे मशीन

सुल्तानपुर लोधी( डा सुनील धीर)। केंद्र सरकार की योजनाओं की संचालन समिति की बैठक के दौरान राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने गांव डल्ला के बहुमुखी विकास के लिए 50 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की है। डीसी कार्यालय कपूरथला में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने की। जिसमें लोकसभा क्षेत्र खडूर साहिब से सांसद जसबीर सिंह डिंपा भी उपस्थित थे। पर्यावरणविद् और राज्यसभा सदस्य पद्मश्री संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने कहा कि डल्ला साहिब एक ऐतिहासिक नगरी है।

जहां श्री गुरु अर्जन देव जी अपने पुत्र श्री हरगोबिंद साहिब जी की शादी के लिए आए थे। डल्ला को 72 ब्रह्म ज्ञानियों और अन्य गुरु साहिबों के चरणों का भी आशीर्वाद प्राप्त है। संत सीचेवाल ने कहा कि यह गांव उन्होंने गोद लिया है और सीचेवाल मॉडल के तहत यहां तीनों गांवों के गंदे पानी का संयुक्त प्रबंधन किया जा रहा है। बैठक के दौरान जिले के डीसी कैप्टन करनैल सिंह ने मांग की कि जिला मुख्यालय के सिविल अस्पताल में सेहत सुविधाओं के लिए डिजिटल एक्स-रे मशीन की सख्त जरूरत है, जिसकी कीमत 12 लाख रुपये होगी।

जिसके बाद संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने अपने एमपी फंड से 12 लाख का अनुदान देने की घोषणा की। केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने बैठक के दौरान जिला कपूरथला के विकास के लिए 62 लाख की अनुदान राशि की घोषणा करने के लिए संत बलबीर सिंह सीचेवाल का धन्यवाद किया।  डिप्टी कमिश्नर कैप्टन करनैल सिंह ने भी संत सीचेवाल का धन्यवाद किया और कहा कि डिजिटल एक्स-रे मशीन डिजिटल स्वास्थ्य सुविधाओं में बड़ा सुधार लाएगी।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों को केंद्र सरकार से मिलने वाली ग्रांट को प्राथमिकता के आधार पर खर्च करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में बनने वाले 75 अमृत सरोवर की प्रगति रिपोर्ट पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इस समय पानी का बड़ा संकट है, इसके बावजूद वर्षा जल संरक्षण के प्रोजेक्ट को प्राथमिकता नहीं दी जा रही है।

इस मौके पर भुल्लथ हलके के विधायक सुखपाल सिंह खैहरा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर करमजीत कौर, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर अमरप्रीत कौर, फगवाड़ा से एडीसी नयन जस्सल, बागवानी विभाग के डिप्टी डायरेक्टर हरविंदर सिंह, सुल्तानपुर लोधी से एसडीएम चंद्र ज्योति, बीडीपीओ सेवा सिंह आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments